लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से सम्बोधित एक मांग पत्र को आल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को सौंपा। बोर्ड ने पुलिस आयुक्त से मोहर्रम पर जारी गाइडलाइन से अपशब्दों को हटाने की मांग की।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि उप्र पुलिस के पुलिस महानिदेशक की मोहर्रम को लेकर जारी की गाइडलाइन में कुछ शब्दों मदहेसहाबा, असामाजिक तत्व, पतंगों एवं अवारा पशुओं पर तबर्रा लिखे जाने, जुलुसों में यौन उत्पीड़न संबंधित घटनाएं, गोवंश वध का उपयोग किया गया है, जो आपत्तिजनक शब्द है।
उन्होंने कहा कि मोहर्रम जैसी पवित्र महीने की गाइडलाइन में जो अपशब्द इस्तेमाल किया गया है, इससे हमारे शिया समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। मोहर्रम तो इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है। 1400 वर्षोें पहले इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ कुर्बानी देकर इस्लाम और इंसानियत को बचाया था।
इस दौरान आल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के और सदस्य भी मौजूद रहें। पुलिस आयुक्त ने पूरा समय देकर सभी की बातों को सुना।
