Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षिका को लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक के पैर...

शिक्षिका को लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

मेरठ (हि. स.)। तीन दिन पहले हस्तिनापुर क्षेत्र में शिक्षिका को लूटने वाले बदमाशों की सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जहां पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ। वहीं, हाथ में गोली लगने से पुलिस का कांस्टेबल भी घायल हुआ है। बताते चलें कि मीनाक्षीपुरम निवासी महिला चांदपुर के स्कूल में शिक्षिका हैं। बीते शुक्रवार को महिला अपने पति के साथ कार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान भीमकुंड तिराहे पर तीन बदमाशों ने दंपत्ति से गन पॉइंट पर आई- टेन कार और नकदी लूट ली थी। सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान चेतावाला मार्ग पर पुलिस की इन्हीं बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें फायरिंग के दौरान कांस्टेबल अनुज कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हुआ। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुरमुख सिंह नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके अन्य दो साथियों परमजीत और गुरमीत सिंह को कांबिंग करते हुए दबोच लिया गया। आरोपितों के पास से लूटी गई कार और नकदी सहित दंपत्ति से लूटा गया काफी सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए गुरमुख सिंह और परमजीत के खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular