Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षक दिवस पर वरिष्ठ शिक्षकों का किया गया सम्मान

शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ शिक्षकों का किया गया सम्मान

बांदा। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर आज वरिष्ठ अध्यापकों को सम्मानित करके शिक्षक दिवस मनाया गया। यह पहली बार हुआ जब कोरोना के कारण विद्यालयों में छात्र-छात्राएं मौजूद नहीं रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर के वरिष्ठ अध्यापकों का सम्मान करके शिक्षक दिवस मनाया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने महिला डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्य श्रीमती प्रभा श्रीवास्तव, राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य  आलोक कुमार पांडे, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता व उप प्रधानाचार्य रामकृपाल द्विवेदी, सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य, शिव बली सिंह व पं जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएस कुशवाहा का पुष्पगुच्छ चित्र व गमछा देकर सम्मानित किया।

इसी तरह सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज केन पथ में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विद्यालय के प्रबंधिका अनीता जैन, प्रधानाचार्य अनीता सिंह, निरुपमा सिंह, श्याम कांता, शैलजा शुक्ला, जेपी गुप्ता, विद्या विलास त्रिपाठी एवं विद्यालय का समस्त परिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित रहा।

आदर्श बजरंग इंटर कालेज बांदा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विद्यालय के पूर्व प्रवक्ता श्री हरि ओम शुक्ल जी, प्रधानाचार्य एमके पांडे,  मंगल प्रसाद, प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र कुमार,  बलराम त्रिपाठी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
बताते चलें कि आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के समय भी गुरु शिष्य की परंपरा को ध्यान में रखते हुए अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया। परिषद ने अलग-अलग पांच टोलियों का निर्माण करके यह कार्यक्रम संपन्न किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular