Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर में ससुर ने घरेलू विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर पुत्रवधू की...

शाहजहांपुर में ससुर ने घरेलू विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर पुत्रवधू की हत्या की

शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते ससुर ने पुत्रवधु की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं जिला अस्पताल में मायके और सुसराल पक्ष के लोग आपस मे भीड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। लोगोे ने जैसे तैसे दोनोे पक्षों के मध्य बीच बचाव कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार, रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग निवासी अल्ताफ की पुत्री गुलशन जहां (28) का निकाह पांच वर्ष पूर्व सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूडी निवासी इश्तियाक के पुत्र मोहम्मद नसीम के साथ हुआ था। गुरुवार को घर मे खाना बनाने को लेकर बहस शुरू हो गई। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इश्तियाक ने पुत्रवधू गुलशन जहां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। घटना से घर मेे हड़कम्प मच गया। हत्यारोपित ससुर फरार हो गया। अन्य सुसरलीजन घायल गुलशन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। देर शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
पिता अल्ताफ ने बताया की सुसरलवाले निकाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उनकी बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार सुसरालवालों ने उनकी बेटी को घर से निकाल दिया। लेकिन हर बार उन्होंने बेटी को समझा बुझाकर बापस सुसराल भेज देते थे। आज कहासुनी होने पर ससुर ने कुल्हाड़ी से काट कर गुलशन जहां की हत्या कर दी। 
प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल में बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। मामले में वीधिक कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular