शाहजहांपुर (हि.स.) । थाना परौर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब दो करोड़ रुपये कीमत की चरस बरामद हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव कुमार बाजपेयी ने बुधवार को बताया की, थाना परौर पुलिस ने मंगलवार को कार सवार दो मादक पदार्थ तस्करों को अमृतापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई है। पकड़े गए तस्कर जनपद बदायूं निवासी शिवपाल सिंह व प्रेम सिंह है।
श्री बाजपेयी ने बताया की दोनों का एक गिरोह है जो कि बरेली के आंवला से मादक पदार्थो को खरीद कर खरीदकर बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर आदि जनपदों में तस्करी कर बेचते हैं। इनके पास से बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये है। तस्करों से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
