Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाशास्त्री प्रतिमा की सफाई से हुआ ‘चेंज फ़ॉर गोण्डा’ का आगाज

शास्त्री प्रतिमा की सफाई से हुआ ‘चेंज फ़ॉर गोण्डा’ का आगाज

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। हिन्दू महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा :अज्जू पंडित’ व इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह की अगुवाई में शनिवार को श्री लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर सफाई अभियान चलाकर ‘चेंज फ़ॉर गोण्डा’ की शुरुआत की गई। यह जानकारी देते हुए अज्जू पंडित ने बताया कि सफाई के दोरान प्रतिमा के पास शराब की बोतलें, पॉलिथीन, मॉस के टुकड़े, नशे के इंजेक्शन की खाली शीशी आदि पाए गए। प्रतिमा पर फोकस करके लगाई गई लाइट भी नहीं जल रही थी। घण्टों की मेहनत के बाद यहां स्वच्छता अभियान रंग लाया। अज्जू पंडित ने कहा कि हमारे देश के महापुरुषों की हालत बहुत दयनीय है। उनको उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। जिसने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, आज उसी का सम्मान नहीं हो रहा है। दारू पीकर बोतलें उनके ऊपर फेंक दी जाती हैं। छात्रनेता अविनाश सिंह ने कहा कि हम सभी के आदर्श श्री लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर इतनी गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अब खुद एक्शन लेगा। महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जन सहयोग से इस प्रतिमा का सुंदरीकरण करवाया जाएगा क्योंकि कोई भी नेता व अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें : CBI को फटकारते हुए हाईकोर्ट ने दी एपी मिश्र को जमानत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular