Friday, September 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशारदीय नवरात्र में विंध्याचल धाम की सुरक्षा 10 जोन 21 सेक्टरों में...

शारदीय नवरात्र में विंध्याचल धाम की सुरक्षा 10 जोन 21 सेक्टरों में रहेगी चॉक चौबंद

– पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मीरजापुर(हि.स.)। शारदीय नवरात्र मेला सुरक्षा को लेकर विंध्याचल धाम में बनाए गए 10 जोन व 21 सेक्टरों में बांटी गई है। गुरुवार को परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने स्थलीय निरीक्षण किया।

एसपी आज शाम दलबल के साथ विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने मन्दिर, पक्काघाट, जयपुरिया गली, बाबुघाट, कोतवाली मार्ग, बरतर तिराहा, बंगाली चौराहा, न्यू वीआईपी व पुरानी वीआईपी मार्ग का निरीक्षण किया। नवरात्र मेला के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाए जा रहे बैरिकेटिंग व ड्यूटी बिन्दुओं का उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया।

मातहतों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मेला के दौरान महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। रात्रिकालीन ड्यूटी में महिला कांस्टेबलों की तैनाती की जाए। सुनसान स्थानों पर विशेष नज़र रखी जाए कि कोई अभद्र व्यक्ति महिलाओं के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न करने पाए। बरतर तिराहा स्थित काशी नरेश स्टैण्ड का निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि चूंकि यह स्थान गंगा तट पर है और काफी बड़ा भूभाग भी है, इसलिए यहां नवरात्र के दौरान एक दरोगा की तैनाती सुनिश्चित की जाए। गंगा घाटों पर विशेष निगरानी रखे जाने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान एसपीसिटी श्रीकान्त प्रजापति, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद रहें।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular