Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशराब व्यापारी के लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

शराब व्यापारी के लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

फर्रुखाबाद(हि.स.)। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने शराब व्यापारी की लूट का पर्दाफाश कर सभी लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा की टीम ने थाना कंपिल के ग्राम धर्मपुर निवासी अच्छे मियां पुत्र परवेज खां, विनोद कुमार यादव पुत्र बनवारी लाल जनपद शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी भूपेंद्र उर्फ मुखिया पुत्र बाबूराम और इसी थाने के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी हर्षित राज उर्फ लड्डू बाल्मीकि पुत्र तिलकराज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि इन लुटेरों को कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक ने एसओजी टीम के सहयोग से टेढ़ी कोन तिराहे के निकट मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास 315 बोर के तीन तमंचे कारतूस, तीन मोबाइल फोन दो बाइकें मिर्ची पाउडर एवं लूटे गए रुपयों में 1,01,150 रुपये बरामद किए हैं।

एसपी मीणा ने बताया कि इन शातिर लुटेरों ने 2 नवंबर की रात करीब 9 बजे भूसा मंडी चौराहे के निकट आंखों में मिर्ची डालकर शराब व्यापारी प्रवीन कुमार उर्फ बंटी व उनके मुनीम अरविंद से रुपए लूटे थे। लुटेरा मुखिया शातिर अपराधी है। उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं ।अन्य लुटेरों के अापराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।

मालूम हो कि मोहल्ला लोकमन निवासी श्याम कुमार गुप्ता ने दो लाख रुपयों की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular