Tuesday, March 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयवैक्सीन लेने भारत आया ब्रिटिश अफसर कोरोना संक्रमित

वैक्सीन लेने भारत आया ब्रिटिश अफसर कोरोना संक्रमित

इंटरनेशनल डेस्क

लंदन। ब्रिटेन के लिए भारत से वैक्सीन खरीदने की व्यवस्था पिछले महीने करने आए एक ब्रिटिश अधिकारी को अपने देश लौटने पर कोरोना से संक्रमित पाया गया। अब वहां चर्चा इस बात की है कि वह अधिकारी ब्रिटेन में कोरोना का कथित भारतीय वैरियंट लेकर आया है। संडे टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 10 डाउनिंग स्ट्रीट में सहायक डेविड क्वैरी (55) को यात्रा से पूर्व कराए गए टेस्ट में नेगेटिव पाया गया था, लेकिन जब वह एक हफ्ते बाद भारत से वापस ब्रिटेन लौटे तो नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ने फ्लाइट में उन्हें कोरोना से संक्रमित पाया।
बोरिस जॉनसन के अंतरराष्ट्रीय मामलों के सलाहकार और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार क्वैरी जब मार्च में भारत दौरे पर आए थे, तो वह पीएम जॉनसन की अप्रैल में प्रस्तावित यात्रा से पहले की तैयारी थी। हालांकि, पिछले ही हफ्ते प्रधानमंत्री जॉनसन की भारत यात्रा यहां एकाएक कोरोना का संक्रमण अत्यधिक बढ़ जाने की वजह से रद कर दी गई। इस पर ब्रिटिश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि भारत यात्रा के दौरान क्वैरी ने सभी प्रक्रियाओं का नियमानुसार पालन किया था। क्वैरी के साथ उनके सहयोगी लॉर्ड एडवर्ड उडनी लिस्टर भी भारत आए थे, ताकि ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनिका की वैक्सीन की लाखों खुराक को भारत से हासिल किया जा सके। यह वैक्सीन भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बना रहा है। समाचार पत्र के अनुसार क्वैरी के कोरोना संक्रमित होने के बाद से भारत का नाम एक अप्रैल से रेड लिस्ट में डाल दिया गया है। इस सूची में भारत समेत 40 देशों के नाम हैं, जहां यात्रा करने पर प्रतिबंध है या फिर सख्ती बरती गई है। साथ ही स्थानीय ब्रिटिश नागरिकों के वहां से लौटने और उन्हें दस दिनों तक किसी होटल में क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने अप्रैल मध्य तक भारतीय वैरियंट बी.1.617 के 132 मामलों को ट्रैक किया है। इस वैरियंट की जांच अभी भी जारी है। इस बीच, लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को सोशल मीडिया में अपील की कि कोविड की दूसरी लहर के चलते भारत में ऑक्सीजन और चिकित्सकीय सामग्रियों की मांग बढ़ती जा रही है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular