वेब सीरीज का प्रसारण व वितरण रोकने की मांग
नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को वेब सीरीज `डांसिंग ऑन द ग्रेव’ के प्रसारण व वितरण को रोकने के लिए अमेजन को निर्देश देने की मांग का मामला उठा। उम्रकैद की सजा काट रहे स्वामी श्रद्धानंद की ओर से वकील वरुण ठाकुर ने जस्टिस केएम जोसेफ की बेंच में मामले पर जल्द सुनवाई की मांग उठाई। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई का भरोसा दिया।
वकील वरुण ठाकुर की तरफ से पहले इस मामले को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने उठाया गया। जहां उन्होंने इस मामले को जस्टिस केएम जोसेफ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने उठाने को कहा। उसके बाद जस्टिस जोसेफ की बेंच में मामले को सुनवाई के लिए उठाया।
वरुण ठाकुर ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जेल में हैं और यह मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए लंबित है। ऐसे में वेब सीरीज कैसे रिलीज की जा सकती है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वेब सीरीज पर स्वामी श्रद्धानंद के खिलाफ पूर्वाग्रह भरे तथ्य दिखाए गए हैं। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
संजय / संजीव/दधिबल
