संवाददाता
बलरामपुर। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों हेतु 2000 रुपए प्रतिमाह मासिक पेंशन योजना संचालित की जा रही है। ऐसे ख्याति प्राप्त कलाकार जिन्होंने संबंधित कला विधा क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों तक कला प्रदर्शन किया हो तथा जिनकी आयु 60 वर्ष से कम ना हो तथा आय 24000 रुपए प्रति वर्ष से अधिक न हो, मासिक पेंशन हेतु आवेदन कर सकते हैं। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार द्वारा प्रमाणित तथा आयु के प्रमाण हेतु हाई स्कूल का प्रमाण पत्र मान्य होगा। पात्र वृद्ध एवं विपन्न कलाकार आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ जनपद के जिलाधिकारी/जिला सूचना अधिकारी से अग्रसारित कराकर संस्कृति निदेशालय, जवाहर भवन लखनऊ में 20 जुलाई 2021 तक जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप सांस्कृतिक निदेशालय के वेबसाइट पर जाकर अथवा जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता हैं।
यह भी पढें : हनी ट्रैप में फंसा मिठाई व्यवसायी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
