Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविस चुनाव : द्वितीय चरण का मतदान सोमवार को, सुरक्षा व्यवस्था के...

विस चुनाव : द्वितीय चरण का मतदान सोमवार को, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

लखनऊ(हि.स.)। विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में उत्तर प्रदेश के 09 जनपद अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद,रामपुर, सहारनपुर,संभल और शाहजहापुर 55 सीटों पर सोमवार (कल) सुबह सात बजे से मतदान शुरू होंगे, जो शाम छह बजे समाप्त हो जायेगा।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने रविवार को यह बताया कि 55 विधानसभाओं में 176 पुलिस थाना क्षेत्र मतदान होना प्रस्तावित है। इन विधानसभाओं में 12,538 मतदान केंद्रों और 23,352 मतदेय स्थलों पर किया जाएगा।

शांतिपूर्ण चुनाव को कराने के लिए बूथ ड्यूटी के लिए 794.1 केंद्रीय पुलिस बल मिले हैं। इनमें से बूथ ड्यूटी के लिए 733.44 कम्पनी,10 स्ट्रांगरूम में रखी ईवीएम सुरक्षा ड्यूटी के लिए 3.33 कंपनी लगाई गई है। कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए 50.06 कम्पनी लगाई गई है,जिसमें से थानों पर क्यूआरटी के लिए 19.56 कंपनी, 73 अन्तरराज्यीय बैरियर ड्यूटी में 12.17 कंपनी, 9.17 कंपनी फ्लाइंग स्क्वाड टीम के साथ, 9.17 कंपनी स्टैटिक स्क्वाड टीम के साथ व्यवस्थापित करने के साथ ही कुल 786.83 कंपनी केंद्रीय पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई है तथा शेष को रिजर्व में रखा गया है।

महिलाओं को विशेष रूप से प्रेरित करने के लिए कुल 122 पिंक बूथ, (महिला बूथ) बनाए गए हैं। यहां पर 42 महिला निरीक्षक, उपनिरीक्षक, 266 महिला मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की तैनाती हुई है।

एडीजी ने बताया कि कुल विधानसभा क्षेत्र में आठ, विधान सभा क्षेत्र नगीना, धामपुर, बिजनौर, असमौली, संभल, देवबंद, रामपुर मनिहारान, व गंगोह को संवेदनशील को श्रेणी में रखा गया है। द्वितीय चरण में कुल 436 मजरे व मोहल्ले वल्नरेबल चिन्हित किए गए हैं जबकि 4917 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल मना गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular