Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व पर्यटन दिवस पर मुख्यमंत्री योगी बोले, नए उप्र में सभी का...

विश्व पर्यटन दिवस पर मुख्यमंत्री योगी बोले, नए उप्र में सभी का स्वागत

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यटन दिवस पर सभी का प्रदेश में स्वागत करते हुए राज्य की पर्यटन विशेषताओं का जिक्र किया है। 
मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि प्राकृतिक वैभव, संस्कृतियों के संगम व गौरवगाथाओं से समृद्ध उत्तर प्रदेश की धरा सुख, शांति और संतोष के अभिलाषी विश्व-ग्राम के सभी जन को आमंत्रित करती है। उन्होंने कहा कि यहां प्रभु श्रीराम हैं, श्रीकृष्ण हैं, बुद्ध, महावीर व कबीर भी हैं। विश्व पर्यटन दिवस पर ‘नए उत्तर प्रदेश’ में सभी का स्वागत।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बौधिक विकास में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। तीर्थाटन, अध्‍यात्‍म, भक्ति एवं योग दर्शन की असीम अनुभूति के लिए पधारें, उत्तर प्रदेश। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश के सभी नागरिकों को विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।  
पर्यटन विभाग की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास के मार्ग पर अग्रसर है। तभी तो कहते हैं, ‘अनगिनत रंग, अनूठे उत्सव, विविध परिवेश, घूम लें पूरी दुनिया, नहीं मिलेगा दूसरा उत्तर प्रदेश।
वहीं भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी की ओर से भी समस्त प्रदेश और देशवासियों को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular