वाराणसी (हि.स.)। श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के उपलक्ष्य में बुधवार को गोदौलिया चौराहे से संकीर्तन प्रभात फेरी निकली। दिव्य काशी, भव्य काशी” के तहत संकीर्तन प्रभातफेरी का शुभारम्भ प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया।
इस दौरान डमरु दल ने डमरु वादन कर पूरे माहौल को शिवमय बना दिया। डमरू दल का नेतृत्व मोहित चौरसिया उर्फ मोनू बाबा ने किया। इस दौरान महापौर डॉ मृदुला जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, कार्यक्रम संयोजक डॉ राजेश त्रिवेदी, अश्विनी पांडेय, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, अनूप जायसवाल, जगदीश त्रिपाठी, इंजीनियर अशोक यादव, साधना वेदांती, आत्मा विशेश्वर प्रज्ञा पांडेय, मीना यादव आदि उपस्थित रही।
उधर, काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण महोत्सव को भव्य स्वरूप देने की प्रशासनिक तैयारी चल रही है। लोकार्पण पर हर घर में दीप जलाने की तैयारी है। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी काशी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरों में एक दीपक बाबा विश्वनाथ के नाम पर जलाने के लिए लोगों से सम्पर्क करने लगे हैं।
श्रीधर
