Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश विवाद के चलते हुई थी महिला की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

 विवाद के चलते हुई थी महिला की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

बस्ती (हि.स.)। रुधौली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सेमरा में 18 मार्च को सरसों के खेत में धारदार हथियार से किये गए महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया है। हत्या के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। विवाद के चलते उसने महिला की हत्या की थी।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चौधरी ने वार्ता में बताया कि आरोपित अजय कुमार यादव को भीटा रामसेन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह महिला का पड़ोसी है और काफी समय से उन दोनों का झगड़ा चल रहा है। घटना के दिन सुबह महिला से उसका विवाद हुआ था। बाद में जब वह खेत में लगी सरसों को देखने गया था, जहां उसका सामना महिला से हो गया और उसने उसकी हत्या कर दी। अभियुक्त के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हसिया,अभियुक्त का कपड़ा (जला हुआ) बरामद किया है। महिला की हत्या के जुर्म में पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया

महेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular