Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर काशी में मुस्लिम क्षेत्र की दुकाने...

विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर काशी में मुस्लिम क्षेत्र की दुकाने बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

शहर में हाई अलर्ट ,पुलिस फोर्स संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही

वाराणसी (हि.स.)। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की 29वीं बरसी पर सोमवार को नगर के मुस्लिम बहुल इलाके की दुकानें बंद रही। व्यस्ततम बाजार नई सड़क, दालमंडी, हड़हासराय, मदनपुरा इलाके में दुकानों के बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा।

नई सड़क, दालमंडी में बंदी का खास असर देखा गया। इन क्षेत्रों के कुछ भवनों व दुकानों पर विरोध का प्रतीक काले झंडे भी दिखे। बरसी पर हाई अलर्ट के चलते संवेदनशील इलाकोें में अफसर फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। जगह—जगह फोर्स के जवान गश्त करते रहे। बरसी को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। अयोध्या, मथुरा और काशी के अलावा प्रदेश के अन्य संवेदनशील जिलों और स्थलों पर भारी संख्या में सशस्त्र बल तैनात किया गया है।

पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने भी फील्ड के अधिकारियों को चौकस रहने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस है। इसके लिए अफसर लगातार खुद भी सड़कों पर गंगाघाटों पर निरीक्षण के लिए निकल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular