कानपुर (हि.स.)। गोविंद नगर विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने प्राथमिक विद्यालय नवीन नगर सेक्टर आई गुजैनी में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की रैली को रवाना किया।
इस मौके पर भाजपा विधायक ने बताया कि स्कूल चलो अभियान से अशिक्षित बच्चे प्रेरित होकर शिक्षा की ओर अग्रसर होंगे। यह बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करके एक अच्छी श्रेणी बनाएंगे और शिक्षा के प्रति बच्चों में रुझान भी बढ़ेगा। विधायक ने बताया कि गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करके एक शिक्षित वातावरण बनाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद अनिल वर्मा, विनोद कुमार, सुशील, एवं शिक्षक गण उपस्थित रहें।
महमूद/मोहित
