लखनऊ (हि. स.)। राजधानी लखनऊ में सोमवार से विधान मण्डल का प्रथम सत्र-2023 शुरू होने जा रहा है। सत्र को देखते हुए विधान भवन आने-जाने वाले रास्तों के यातायात में बदलाव किया गया है।
20 फरवरी से विधान मण्डल का सत्र शुरू होने वाला है, इसको लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक की आवाजाही में बदलाव किया है। इसमें बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ हजरतगंज, जीपीओ, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब 1090 चौराहा होकर अपने गतव्य को जा सकेगा।
इसी तरह डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सेवा पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य के लिए बहाल रहेगी। रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात सेवा बहाल नहीं रहेगी, बल्कि यह यातायात कैंसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, कैण्ट ओवर ब्रिज होकर अपने गंतव्य के लिये बहाल रहेगी।
संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, सिटी बसें सिकन्दरबाग हजरतगंज, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगे, बल्कि यह यातायात बैकुण्ठ धाम, 1090 गांधी सेतु बन्दिरियाबाग, लालबत्ती कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगी।
इनके अलावा केकेसी तिराहे, चारबाग की तरफ से आने वाले सिटी, रोडवेज बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगे, बल्कि यह यातायात लोको, कैण्ट या बर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
गोमतीनगर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, बसें सिकन्दरबाग, हजरतगंज, विधानभवन की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि वाहन और बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, चिरैयाझील होकर होकर कैसरबाग की ओर जायेगी तथा गांधी सेतु बन्दरियाबाग, लालबत्ती कैण्ट होते हुए अपने गतव्य को जा सकेगी। सिकन्दर बाग चौराहे से विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज की तरफ नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात सिकन्दर बाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गाँधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ अपने गंतव्य को
जा सकेगा। परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहे से हजरतगंज होकर विधान सभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात केसरबाग या चिरयाझील, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग, दैनिक जागरण होकर गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए गोल्फ क्लब चौराहे से बन्दरियाबाग, लालबत्ती कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा बल्कि यह यातायात हजरतगंज, मेफेयर, सिकन्दरबाग या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
यातायात पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस निर्देश को पालन करें। ट्रैफिक से संबंधित अगर कोई समस्या है तो कन्ट्रोल नंम्बर 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
दीपक
