Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव : सीआरपीएफ के असिस्टेंड कमांडेंट ने लिया जायजा

विधानसभा चुनाव : सीआरपीएफ के असिस्टेंड कमांडेंट ने लिया जायजा

फर्रुखाबाद (हि.स.)। जिले में 20 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने के लिये सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट्स ने रविवार को यहां पहुंच कर पुलिस कप्तान से बातचीत की। इस मौके पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने असिस्टेंट कमांडर को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

तीसरे चरण में होने जा रहे विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष व निर्भय होकर कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तरह सर कमर कस लो है। चुनाव से पहले मतदान में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेज दिया जाएगा। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इस वजह से सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट्स ने यह पहुंच कर गत विधानसभा में हुए मतदान से सम्बंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया।

संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के सम्बंध जानकारी की तथा चुनाव में कौन-कौन व्यक्ति गड़बड़ी फैला सकते हैं। इसकी जानकारी की। इस दौरान एसपी अरुण कुमार मीणा ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस बार संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र सीआरएफ के हवाले रहेंगे। वहां केंद्र की संवेदनशनशीलता को देखते हुए अन्य पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

चंद्रपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular