वाराणसी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनाव प्रचार को लेकर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।
बैठक में कोरोना काल में चुनाव प्रचार में आ रही समस्याओं पर विमर्श के साथ अधिक-अधिक तक लोगों तक पार्टी की नीति बताने अपने पक्ष में मतदान के लिए रणनीति बनी। बैठक में पार्टी के सोशल मीडिया टीम की भूमिका को लेकर खास विमर्श किया गया। बैठक में विधानसभा वार सोशल मीडिया के सक्रियता को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में प्रदेश चेयरमैन अल्पसंख्यक शाहनवाज आलम, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, स्टेट कोऑर्डिनेटर विनीत चौबे, जिला अध्यक्ष विकास कौण्डिन्य ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया।
श्रीधर
