Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा उप चुनाव, सपा ने घोषित किये चार उम्मीदवारों के नाम

विधानसभा उप चुनाव, सपा ने घोषित किये चार उम्मीदवारों के नाम

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव हेतु समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किये। पार्टी ने जौनपुर की मल्हनी सीट से दिवंगत विधायक पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव को मैदान में उतारा है।

मल्हनी सीट सपा के ही कब्जे में थी और पारसनाथ यादव के निधन से रिक्त हुई है। इसके अलावा सपा ने अमरोहा जिले की नौगावां सादात सीट से सैयद जावेद अब्बास, कानपुर नगर की घाटमपुर से इंद्रजीत कोरी और फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा सीट से महाराज सिंह धनगर को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है। 
ये तीनों सीटों से 2017 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जीते थे। इनमें योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चैहान के निधन से नौगावां सादात सीट खाली हुई है। कैबिनेट मंत्री कमलरानी कोरी के निधन से घाटमपुर सीट पर उप चुनाव हो रहा है। वहीं टुंडला सीट से विधायक रहे एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद चुने जाने के बाद वर्तमान में वह सीट रिक्त है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular