Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा उपचुनाव : बागपत से तीन सौ पुलिसकर्मी बुलंदशहर रवाना

विधानसभा उपचुनाव : बागपत से तीन सौ पुलिसकर्मी बुलंदशहर रवाना

बागपत (हि.स.)। विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद से दो सौ होमगार्डस समेत तीन सौ पुलिसकर्मी बुलंदशहर के लिए रवाना किए गए। 

जिला होमगार्ड कमांडेंट नीता भारतीया ने शनिवार को बताया कि बुलंदशहर में विधानसभा की तीन खाली सीटों पर आने वाले मंगलवार को उपचुनाव होना है। जनपद में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए दो सौ होमगार्डस बुलंदशहर गए हैं। इसके अलावा करीब सौ पीआरडी के जवान भी बुलंदशहर के लिए रवाना किए गए हैं। रवाना करने से पहले पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया और उन्हें राष्टीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular