Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविदेशों में बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय सफेदपोश गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार

विदेशों में बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय सफेदपोश गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार

इटावा(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सिविल लाइन पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने अंतराष्ट्र्रीय स्तर के टेलिकाम सेक्टर में लूट करने वाले गिरोह का खुलासा करने का दावा करते हुए मुख्य आरोपी समेत 10 लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। 

 एसएसपी आकाश तोमर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेसक शुरूआती तौर पर खुलासा हो गया हो लेकिन अभी कई अन्य सदस्यों के फरार होने की बात कही जा रही है, जिनके पकड़ने के लिये देश की अन्य एजेंसियों के अलावा विदेशी एजेंसियों से भी मदद ली जा सकती है। 
  इटावा पुलिस के इस खुलासे के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने खुलासा करने वाली टीम को 1 लाख 75 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। इटावा और आगरा से लूटे गए लगभग 3 करोड़ के उपकरण बरामद किये गए। उन्होंने बताया कि 5/6 दिसम्बर की रात को इटावा के जियो सर्वर में हुई लूट थी। पिछले 5 साल में 50 करोड़ से अधिक के उपकरण लूट कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये गिरोह बेच चुका है। 
  उन्होंने बताया कि जियो कंपनी के सर्वर रूम से सिक्योरिटी गार्ड को बांधकर लूटपाट कर उपकरणों को ले जाने के फलस्वरूप पुलिस टीमों को अत्यंत महत्वपूर्ण तथ्य संज्ञान में आये। उन तथ्यों को एसओजी,सर्विलांस टीम एवं थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने अपने सूचना तंत्र के माध्यम से और अधिक विकसित किया गया। 30 दिसंबर को सफलता प्राप्त करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुष्पेन्द्र पुत्र राजवीर चाहर निवासी ग्राम मलहू थाना मगोर्रा जनपद मथुरा को डींग राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। 
  उन्होंने बताया कि हाईटेक लुटेरो ने आगरा में जियो सर्वर व टावर के एक्सचेंज से लूटा था तथा गार्ड को रूनकता के पास फेंक दिया था एवं कुछ अन्य माल हम लोगों ने अन्य स्थानों से लूटा था एवं उक्त लूट के माल को हम लोग देश के विभिन्न शहरों दिल्ली, बंगलुरू, लखनऊ एंव भारत से बाहर यूके व यूएसए में बेचते है तथा लूट के माल को बेचकर जो पैसे मिलते है उसे हम लोग काम के हिसाब से आपस में बांट लेते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों में विदेशों से भी कई करोड़ रूपये के ट्रांन्जेक्सन पाये गये हैं। 
 उन्होंने बताया कि लुटेरो के गिरोह का मुख्य सरगना राजेश पाल है जो सरिता बिहार नई दिल्ली में कृष्णा एयर एक्सप्रेस नाम से कोरियर कम्पनी चलाता है जिसके माध्यम से यह लोग लूटा माल को भारत के विभिन्न शहरों तथा भारत के बाहर विदेशों में भेजते हैं तथा आनलाइन पे के माध्यम से पैसों का लेनदेन करते हैं।
  आरोपी चंदन ने बताया कि वह वोडाफोन कंपनी में नौकरी कर चुका है तथा वर्ष 2016 में जनपद मेरठ से इसी तरह सर्वर उपकरण लूट में जेल भी जा चुका है। इसका एक साथी रमेश जोकि उत्तराखंड में जियो कंपनी में एजीएम है जो हमें इन सर्वर रूमों की लोकेशन उपलब्ध कराता है जिसे हम राजेश तथा गिरोह के अन्य सदस्यों को देते हैं जिसकी वह पूर्व में रेकी करके वहां पर नौकरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड से दोस्ती करके या प्रलोभन देकर चोरी व लूट करने का प्रयास करते हैं। 
 चंदन ने बताया कि इस तरह का काम हम लोग पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं तथा लूटे हुए माल को भारत में तथा भारत के बाहर विदेशों में शिपिंग के माध्यम से दलालों को भेजते हैं तथा रूपयों का लेनदेन पे-पाल गेटवे के माध्यम से करते हैं पैसा आने पर गिरोह के अन्य सदस्यों को सरगना राजेश पाल द्वारा काम के अनुसार बांट दिया जाता है। 
बदमाशों से मिले अन्य सामान के बारे में भी इटावा पुलिस द्वारा विभिन्न जनपदो एवं राज्यों से जानकारी की जा रही है। इस मामले मे सिक्योरिटी गार्ड की भी मिलीभगत प्रकाश में आयी है जिसके आधार पर सिक्योरिटी गार्ड की भी गिरफ्तारी की गई है। 
 उन्होंने बताया कि मनोज कुमार पाल पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह निवासी नगला ऊसर थाना सहावर जनपद कासगंज,अर्जुन पाल पुत्र सुशील कुमार निवासी धनसुआ थाना कोतवाली जनपद फतेहगढ़,राजेश कुमार पुत्र रमेश पाल निवासी डी 224 अली बिहार थाना सरिता बिहार नई दिल्ली, रोहित कुमार पुत्र विशनु कुमार निवासी ग्राम मलूक थाना मगोर्रा जनपद मथुरा, रिषी पाल पुत्र राम सिहं निवासी पालमपुर सराय प्रयाग थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज,रोहित पुत्र जवाहर सिंह निवासी धनसुआ थाना कोतवाली जनपद फतेहगढ़,चन्दन कुमार पांडे पुत्र रविन्द्र नाथ निवासी जी 1428 गौर स्पोर्टस वुड थाना सेक्टर 79 जनपद नोएडा, रमेश पुत्र अशोक कुमार निवासी जी-1 223 कालिकाजी डीडीए फ्लैट नई दिल्ली, पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र राजवीर चाहर निवासी ग्राम मलूक थाना मगोर्रा जनपद मथुरा एंव सिक्योरिटी गार्ड रामनरेश यादव पुत्र कुलप सिंह निवासी ग्राम चतुरीपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी को गिरफतार किया गया है।  
  इन सभी के कब्जे से 10 कार्टूनो में 16 आएसपी कार्ड, 6 सीपीए के  कार्ड, 38 प्रोसेसिंग कार्ड (जियो कम्पनी), 6 ओएनएस कार्ड, 6 जीएचएल कार्ड , 38 एसएफपी कार्ड,4 जूपीटर नेटवर्क 740 कार्ड, 2 एनाइन के एमपीए कार्ड,4 अवैध तंमचा 315 बोर व 8 जिंदा कारतूस और 1 कार महिन्द्रा एक्सयूवी 300 नंबर डीएल 12 सीआर 2732 और 1 कार बुलेरो बरामद किया गया है। 
 इस मामले में खुलासा करने वाली पुलिस टीम को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर ने एक लाख,पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर ने पचास हजार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने 25000 रूपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular