Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविदेशी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाला पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

विदेशी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाला पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

मथुरा। वृंदावन नगर में भजन कीर्तन सीखने वाली यूक्रेन निवासी 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले पाकिस्तानी युवक को वृंदावन पुलिस ने बुधवार इमलीतला के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नगर उदय शंकर सिंह ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से यहां वृंदावन में रहकर यह संगीत सीखने व सीखाने का कार्य करता है, आरोपित का किशोरी के घर में आना जाना था।

गौरतलब हो कि, पीड़ित नाबालिग किशोरी के पिता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार वह वृंदावन के रमणरेती चौकी क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में बेटी के साथ रहते हैं। उसके घर पर पाकिस्तान के करांची शहर के नारायणपुरा निवासी आनंद कुमार का आना-जाना था। आनंद कुमार वृंदावन के ही चैतन्य बिहार इलाके में रहता है। 31 अगस्त की रात किशोरी के पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान आनंद कुमार उसके फ्लैट पर आया। आरोप है कि आनंद कुमार ने नाबालिग बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पिता लौटे तो पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद वह उसे लेकर एक सितम्बर की देरसायं वृंदावन थाने पहुंचे। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पाकिस्तानी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
बुधवार कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को परिक्रमा मार्ग स्थित इमली तला के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। बुधवार दोपहर एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि  आरोपित पाकिस्तानी युवक टूरिस्ट वीजा पर 10 साल से वृन्दावन में रहकर भजन कीर्तन करता है तथा सिखाता है। संगीत सिखा के लिए वह पिछले पांच वर्षों से नाबालिक किशोरी के घर आता जाता रहता था तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular