गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानाें को एक समान मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कल्याण समिति के बैनर तले गाजियाबाद स्थित गोविंदपुरम अनाज मंडी पहुंचे 60 गांवों के किसानों को जिला प्रशासन ने समस्या का निस्तारण करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद किसानों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। गोविंदपुरम अनाज मंडी पहुंचे किसानों के पास एडीएम एलए कमलेश तिवारी खुद गोविंदपुरम पहुंचे और किसानों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बात हुई है उसमें एक सप्ताह का समय दिया गया है। ताकि समस्या का समाधान निकल सके। मोदीनगर से चलकर देर रात को ही बड़ी संख्या में किसान गोविंदपुरम अनाज मंडी पहुंच गए तो वहीं सुबह होते ही गैर जिलों से भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में किसानों का पहुंचना शुरू हो गया था। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल को जिला मुख्यालय बुलाया गया जहां एडीएम एफ यशवर्धन श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन संतोष कुमार वैश्य आदि अधिकारियों के साथ वार्ता करने पहुंचे। किसानों के पूर्व घोषित प्रदर्शन को देखते हुए गोविंदपुरम अनाज मंडी में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल किसान नेता बबली गुर्जर, दलबीर गुर्जर के नेतृत्व में एडीएम एलए से वार्ता करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचा। बातचीत में प्रशासन ने किसानों से एक सप्ताह का समय मांगा और कहा कि जो मांगे हैं उस पर विचार करेंगे। इसके बाद किसान प्रशासन से बात के बाद गोविंदपुरम मंडी के लिये रवाना हो गए।वहीं दूसरी ओर अनाज मंडी में किसानों के अन्य संगठनों ने वहां पहुंचकर अपना समर्थन दिया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, महानगर अध्यक्ष रविंद्र चैहान,भारतीय किसान यूनियन बलराज, भारतीय किसान यूनिय अराजनैतिक, भारतीय किसान संघ, रालोद सहित कई अन्य किसान संगठन के पदाधिकारी वहां पहुंचे और पंचायत को संबोधित किया। किसान नेता बबली गुर्जर ने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे में एक समान मुआवजे की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। किसानों की जमीन ले ली गई है लेकिन उन्हें मुआवजे को लेकर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
वार्ता के बाद किसानों का आंदोलन स्थगित
RELATED ARTICLES
