-चौकी इलाके में तीन युवक और एक युवती को एंबुलेंस में रंगरेलियां मनाते हुए पुलिस ने पकड़ा
वाराणसी। कोरोना काल में वाराणसी सुजाबाद चौकी इलाके में तीन युवक और एक युवती को एंबुलेंस में रंगरेलियां मनाते हुए पुलिस ने पकड़ लिया और एंबुलेंस जब्त करके चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। यह सब तब हुआ जब सुजाबाद पुलिस चौकी के पास सुनसान इलाके में बंद एंबुलेंस को लोगों ने हिलते हुए पाया, तब इलाके के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को बुलाकर छानबीन करवाई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पुलिस ने बंद एंबुलेंस से तीन युवक और एक युवती को बाहर निकाला। इसके बाद रामनगर थाने पर चारों को और एंबुलेंस को भी ले जाय गया। तीनों युवक और युवती के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर ऐसी हरकत करने के आरोप में रामनगर थाने में मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया गया। इस बारे में कोतवाली सर्किल के एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि एंबुलेंस मंडुआडीह क्षेत्र के गंगा सेवा सदन नामक एक निजी अस्पताल की है, जिसे अस्पताल वालों ने एक युवक को किराए पर चलाने के लिए दे रखा था। इसके अलावा इस अस्पताल की पहले भी कई और शिकायतें और अनियमितताएं मिल चुकी हैं जिसकी अभी जांच चल रही है।
वाराणसी: हिलती एम्बुलेंस पर लोगों को शक हुआ तो बुलाई पुलिस, सामने आई शर्मनाक घटना
RELATED ARTICLES
