Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : सर्विस रोड की मांग, रखौना में राजमार्ग पर ग्रामीणों...

वाराणसी : सर्विस रोड की मांग, रखौना में राजमार्ग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

वाराणसी (हि.स.)। मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गाँव स्थित रिंग रोड से लेकर रखौना राजमार्ग के दक्षिण तरफ की सर्विस रोड को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। सर्विस रोड बनाये जाने की मांग कर बुधवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने रखौना गाँव राजमार्ग पर सांकेतिक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने बताया कि रखौना गाँव के पास समाप्त हुई फेज 2 रिंग रोड से लेकर रखौना गाँव के दक्षिणी लेन तक राजमार्ग द्वारा रोड का निर्माण कराया जा रहा है। जहां इस राजमार्ग का निर्माण शुरू हुआ, वहां पहले दक्षिणी तरफ़ भी सर्विस रोड हुआ करती थी। यह वाराणसी वाया राजातालाब, मोहनसराय तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता हाईवे का सर्विस रोड ही था। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले जबसे रिंग रोड के लिए राजमार्ग का निर्माण शुरू हुआ, उक्त दक्षिण तरफ़ का सर्विस रोड बंद हो गया। अब यहां सर्विस रोड नहीं बनाने से क्षेत्रीय लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। धरने का समर्थन आराजी लाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. महेंद्र सिंह पटेल ने भी किया। उन्होंने बताया कि सर्विस रोड का प्रस्ताव शासन को जल्द भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular