वाराणसी : महिला हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने रैली निकाली

वाराणसी (हि.स.)। महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा में पहले दिन शुक्रवार को मिर्जामुराद नागेपुर में महिला हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने रैली निकाली। सामाजिक संस्था लोक समिति व आशा ट्रस्ट की पहल पर गांव स्थित समिति आश्रम से अम्बेडकर पार्क तक रैली निकाल महिला हिंसा को जड़ से मिटाने का संकल्प महिलाओं ने ली।

प्रधानमंत्री आदर्श गांव में रैली में शामिल महिलाओं और किशोरियों ने चुप नहीं रहना है हिंसा नहीं सहना है, बाल विवाह बंद करो, महिला हिंसा बन्द करो, दहेज प्रथा पर रोक लगाओ, यौन हिंसा पर रोक लगाओ आदि नारे भी लगाये। समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि घरेलू महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव के खिलाफ तथा महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिये महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा 25 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के 70 गांवों में मनाया जायेगा।

श्रीधर

error: Content is protected !!