प्रतापगढ़ (हि.स.)। लालगंज कोतवाली के हदिराही गांव में वरूण त्रिपाठी हत्याकांड में संदिग्ध भूमिका के आरोपों को लेकर एसपी के चढ़े पारे के चलते दरोगा पर गाज गिर गई, जिसे रविवार को नगर कोतवाली स्थानांतरित कर दिया गया।
पीड़ित परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर भय के माहौल में बना हुआ है। शनिवार को कोतवाली से वापस जाते समय संदिग्धों ने मृतक के भाई गरूण के आगे पीछे बाइक घुमाई और देर शाम पीड़ित के घर के सामने गाली गलौज किया।
लालगंज कोतवाली के हदिराही गांव में बीती तेईस अप्रैल को वरूण त्रिपाठी पर गोलीबारी की घटना हुई। इलाज के दरौन वरूण की 10 मई को मौत हो गयी। घटना को लेकर अंतिम संस्कार के दिन कोतवाली के सगरा सुन्दरपुर बाजार में आक्रोशित लोगों ने शव का वाहन रोककर हाइवे जाम कर पुलिस लापरवाही पर सीओ से नोकझोंक भी की थी। लोगों का आक्रोश कोतवाली में तैनात रहे हल्का दरोगा सचिन पटेल को लेकर दिखा था। पीड़ित परिवार भी शुरू से ही घटना के पीछे दरोगा की आरोपियों को खुला सह देने का आरोप लगाता आ रहा है।
शनिवार को मृतक के भाई कृष्ण कुमार तिवारी डीएम तथा एसपी को शिकायती पत्र भेजकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार के साथ सीधे तौर पर दरोगा सचिन पटेल पर आरोपियों को सह देने तथा विवेचना में संदिग्ध भूमिका का आरोप है। हत्याकांड का मुख्य आरोपित अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने भी मामले की गोपनीय जांच कराई तो दरोगा को कोतवाली नगर के तबादले का फरमान सुना दिया।
पीड़ित परिवार की ओर से मृतक के भाई कृष्ण कुमार तिवारी ने रविवार को पुलिस दी गयी शिकायत में कहा है कि शनिवार को लालगंज कोतवाली में भाई के हत्या को लेकर पैरवी से लौटते समय रास्ते में संगम चौराहे के पास बाइक सवार तीन संदिग्धों के पीछा करने की बात कही है। पीड़ित ने संदिग्धों द्वारा रात्रि सात बजे घर पर रेकी करने की शिकायत किया है। गांव में तैनात पुलिस कर्मियों ने संदिग्धों में से एक को दबोच कर कोतवाली ले आयी है।
लालगंज कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया का कहना है कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा के कड़ें बदोंबस्त किये गये है। रेंकी की भी जांच कराई जा रही है। सत्यता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। हत्या के आरोपित की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वरूण हत्याकांड: सुरक्षा को लेकर पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार
RELATED ARTICLES
