Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश वन विभाग कर्मी की हत्या में फरार पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार...

 वन विभाग कर्मी की हत्या में फरार पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मीरजापुर(हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव में गत तीन फरवरी की रात पत्थर से सिर कूंचकर वन विभाग के वाचर जमुना प्रसाद की हत्या में सहयोग करने वाली फरार उसकी पत्नी शान्ती देवी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष हलिया विष्णुप्रभा सिंह ने बताया कि वन विभाग के वाचर जमुना प्रसाद की हत्या में शामिल उसके पुत्र संजय व बुद्धसेन एवं पड़ोसी फूलचंद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या करने में सहयोगी वाचर की पत्नी शान्ती देवी घटना के बाद से फरार चल रही थी। पुलिस ने पति की हत्या में शामिल फरार चल रही पत्नी को सोमवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फुलियारी गांव निवासी वन विभाग के दैनिक वेतनकर्मी वाचर जमुना प्रसाद की आशनाई के चक्कर में उसके दो बेटों, पत्नी व पड़ोसी ने मिलकर हत्या कर दी थी।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular