Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवन महोत्सव: एक दिन में 25 करोड़ पौधरोपण का रिकार्ड बनायेगी योगी...

वन महोत्सव: एक दिन में 25 करोड़ पौधरोपण का रिकार्ड बनायेगी योगी सरकार

लखनऊ(हि.स.)। पौधरोपण जन आन्दोलन-2022 के अन्तर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। वन महोत्सव के तहत 05 जुलाई को प्रदेश के सभी 75 जिलों में पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया है। प्रत्येक जिले में प्रभारी मंत्रियों को भेजा गया है। एक दिन में 25 करोड़ पौधरोपण कर सरकार रिकार्ड बनायेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद चित्रकूट में वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 के वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर वन मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ में पौधरोपण करेंगी।

अभियान के तहत पर्यावारण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 14 करोड़ तथा अन्य 25 विभागों द्वारा 21 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश की प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दुबे ने बताया कि इस बार बरगद, पीपल, पाकड़, नीम, बेल, आंवला, आम, कटहल, सहजन, आदि के पौधे अधिक मात्रा में लगवाये जा रहे हैं। इसके साथ ही नदियों के किनारे, सड़क किनारे विशेषकर एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा राज्य राजमार्ग के किनारे वृक्षारोपण का प्राथमिकता दी जायेगी।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular