Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडावकीलों ने पत्रकारों को किया सम्मानित

वकीलों ने पत्रकारों को किया सम्मानित


विधि संवाद
गोंडा। सिविल व बार एसोसिएशन के अध्यक्षों ने ध्वजारोहण कर भारतीय संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। वकीलों ने मीडिया के लोगों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बार एसोसिएशन के महामंत्री ने बताया कि अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने ध्वजारोहण के पश्चात गणतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप पांडेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पर्व पर अध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया तथा डा राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात मीडिया से जुड़े लोगों को उनके बेहतर रिपोर्टिंग के लिए पत्रकार चन्द्र प्रकाश तिवारी, प्रमोद नंदन श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव तथा राजन मिश्रा को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह, संतोष ओझा, राघवेंद्र सिंह, रामू प्रसाद, राम बुझारथ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular