Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोनी के बसपा के संभावित प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का...

लोनी के बसपा के संभावित प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद(हि.स.)। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद उल्लंघन किये जाने के मामलों को पुलिस प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। इसी कड़ी में लोनी विधानसभा से बसपा के संभावित प्रत्याशी हाजी आकिल व उनके समर्थकों के खिलाफ अचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में बसपा के संभावित प्रत्याशी हाजी आकिल अपने समर्थकों के साथ सभा कर रहे हैं। सभा में शामिल लोग कोरोना नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं।

बताया कि हाजी आकिल व उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन, महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular