Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलूट की योजना बनाते 3 आरोपित गिरफ्तार

लूट की योजना बनाते 3 आरोपित गिरफ्तार

-थाना मझोला पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर बरामद किए अवैध तमंचे व कारतूस

मुुरादाबाद (हि.स.)। मुरादाबाद की थाना मझोला पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया जिनके पास से अवैध तमंचे कारतूस और चाकू बरामद हुए।

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन डॉ. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि थाना मझोला पुलिस ने रविवार को लूट की योजना बना रहे आरोपित अनुराग उर्फ पोपू पुत्र भूरे बाल्मीकि निवासी मोहल्ला लक्ष्मनपुरी चिड़िया टोला थाना मझोला मुरादाबाद, गोलू उर्फ शिवम पुत्र भूकन सैनी निवासी मोहल्ला लक्ष्मनपुरी चिड़िया टोला थाना मझोला मुरादाबाद व लक्की उर्फ रक्षित भटनागर पुत्र विपिन भटनागर निवासी मोहल्ला गायत्री नगर थाना मझोला मुरादाबाद को गागन वाली मैनाठेर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइन ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो कारतूस जिन्दा 315 बोर, दो अवैध चाकू व 590/- रुपये आदि बरामद हुए।

गिरफ्तार करने वाली टीम थाना मझोला के रामतलैया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मदन कुमार, मुख्य आरक्षी इन्द्रपाल सिंह, आरक्षी दीपक तोमर, साबिर अली, सचिन कुमार शामिल रहे।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular