लखीमपुर खीरी (हि.स.)। मोबाइल चोरी के विवाद के बाद लाठी-डंडों व धारदार हथियार से पीट-पीटकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसपी संजीव सुमन ने घटना का खुलासा करते हुए शुक्रवार दोपहर बताया गया कि छह जनवरी किरात थाना निघासन पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी के विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। चौबीस घंटे के भीतर पलिस ने इसका सफल अनावरण करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विदित हो कि 06 जनवरी की रात को ग्राम झउवापुरवा मजरा खमरिया में गगनप्रीत कौर की मां रविन्दर कौर की लाठी, डन्डों व कुल्हाड़ी से मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस संंबंध में पुत्री गगनप्रीत कौर ने सोहन गिरी, सुरेन्द्र गिरी,धीरेन्द्र गिरी, रेनू उर्फ गीता, खुशबू पत्नी सुरेन्द्र गिरी और फूल कुमारी को आरोपी बनाया था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
देवनन्दन
