Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलम्बे अंतराल के बाद संकटमोचन दरबार रविवार से खुलेगा, कोविड प्रोटोकाल का...

लम्बे अंतराल के बाद संकटमोचन दरबार रविवार से खुलेगा, कोविड प्रोटोकाल का करना होगा पालन

वाराणसी। कोरोना संकट काल और लॉकडाउन के चलते लम्बे अंतराल से बंद श्री संकटमोचन दरबार रविवार से आम श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेगा। शनिवार अपरान्ह में मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मंदिर सुबह 06 बजे से पूर्वांह 10.30 तक और शाम तीन बजे से साढ़े सात तक खुलेगा। 
महंत प्रो.मिश्र के अनुसार मंदिर में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरा पालन किया जायेगा। मंदिर के प्रवेश द्यार पर ही श्रद्धालुओं का थर्मल स्कैनिंग कर सैनिटाइज करने के बाद प्रवेश दिया जायेगा। मंदिर में प्रतिमा स्पर्श पर रोक लगाया गया है। मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को मास्क लगाना आवश्यक है। मंदिर कोरोना संकट काल के चलते 21 मार्च से ही बंद चल रहा था।   श्रद्धालु मंदिर के मुख्य गेट पर ही फूलमाला चढ़ाने के साथ संकट मोचन प्रभु के प्रति आस्था दिखाते रहे। सड़क पर ही हनुमान चालीसा का भी पाठ कर मन मसोस कर घर लौट आते थे। सावन माह में जब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर खुला तो श्रद्धालु संकट मोचन दरबार खुलने की उम्मीद लगाते रहे। अनलॅाक में भी मंदिर प्रबंधन ने रिस्क नही लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर ही मंदिर के कपाट आम लोगों के लिए बंद करने का फैसला लिया था।  

RELATED ARTICLES

Most Popular