Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी हिंसा : जांच के लिए नई टीम पहुंची तिकुनिया

लखीमपुर खीरी हिंसा : जांच के लिए नई टीम पहुंची तिकुनिया

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। जनपद में बीती तीन अक्टूबर को हुई हिंसा मामले में सर्वोच्च न्यायलाय के आदेश पर गठित की गई टीम गुरुवार को जांच के लिए घटनास्थल पहुंची है।

जनपद के तिकुनिया हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित की गई टीम की जांच की निगरानी की कमान पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश राकेश कुमार जैन को सौंपी गई है। इसके अलावा एसआईटी में तीन वरिष्ट आईपीएस अधिकारी एसबी शिरडकर, प्रितिंदर सिंह और पद्मजा चौहान को शामिल किया गया है।

इससे पहले जांच टीम के प्रमुख डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल थे, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इसे भंग कर नई टीम पुनर्गठित किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular