Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी कांड की हो सीबीआई जांच : आरएलडी

लखीमपुर खीरी कांड की हो सीबीआई जांच : आरएलडी

– कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिजनों से मिलने जाएगा खीरी

लखनऊ (हि.स.)। उप्र के लखीमपुर खीरी में सगी बहनों के साथ हुए जघन्य अपराध की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की जानी चाहिए। यह मांग राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने उठाई है।

आरएलडी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने गुरुवार को खास बातचीत में बताया कि लखीमपुर खीरी के निघासन थाना इलाके में घटी सगी बहनों के साथ घटना जघन्य है। पीड़ित परिवार के साथ आरएलडी संवेदना रखता है और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस घटना की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश शास्त्री ने बताया कि घटना पर राष्ट्रीय लोक दल पीड़ित परिवार के साथ पूरी सहानुभूति रखता है। प्रदेश सरकार से मांग की है कि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। शीघ्र ही पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलेगा। उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना से प्रतीत होता है की प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत ही खराब है अपराधियों में कोई डर नहीं है।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular