लखनऊ, 29 सितम्बर (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन मुम्बई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 05067 गोरखपुर- बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 सितम्बर से करेगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश से मुम्बई जाने वाले यात्रियों सुविधा के लिए 05067 गोरखपुर- बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 सितम्बर से गोरखपुर से किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर लखनऊ दोपहर 2:20 बजे और अगले दिन शाम 7:10 बजे महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनल पर पहुंचेगी। वापसी में 05068 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दो अक्टूबर शुक्रवार रात 12:20 बजे बांद्रा टर्मिनल से रवाना होकर 9:35 बजे लखनऊ और शाम 5:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके अलावा 05065 गोरखपुर- पनवेल स्पेशल ट्रेन का संचालन मुम्बई के यात्रियों के लिए आज सुबह 5:30 बजे से शुरू कर दिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन अब हर मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चला करेगी। यह ट्रेन लखनऊ दोपहर 2:20 बजे होते हुए अगले दिन शाम 4:20 बजे महाराष्ट्र के पनवेल रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
लखनऊ होकर 30 से चलेगी गोरखपुर-बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
RELATED ARTICLES

