Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ होकर हावड़ा से लालकुआं के बीच 25 जून से चलेगी स्पेशल...

लखनऊ होकर हावड़ा से लालकुआं के बीच 25 जून से चलेगी स्पेशल ट्रेन

हावड़ा-काठगोदाम दैनिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 जून से  
लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 02353 हावड़ा-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 25 जून से अगले आदेश तक करेगा। इसके अलावा हावड़ा-काठगोदाम दैनिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 30 जून से किया जाएगा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की मांग को देखते हुए 02353 हावड़ा-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 25 जून से अगले आदेश तक किया जाएगा। वापसी में 02354 लालकुआं-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 जून से लखनऊ होकर अगले आदेश तक किया जाएगा।
इसी तरह से 03019 हावड़ा-काठगोदाम दैनिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 जून से और 03020 काठगोदाम-हावड़ा दैनिक स्पेशल ट्रेन का संचालन दो जुलाई से लखनऊ होकर अगले आदेश तक किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यात्री कंफर्म टिकट पर ही सफर कर सकेंगे। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।
छोटे स्टेशनों पर नहीं हो रही यात्रियों की कोविड जांच 
राजधानी के चारबाग और लखनऊ जंक्शन जैसे बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है,जबकि लखनऊ के सिटी स्टेशन,  ऐशबाग, डालीगंज, बादशाह नगर, गोमती नगर, उतरेटिया सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर करोना जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। लखनऊ जिला प्रशासन की ओर से छोटे रेलवे स्टेशनों पर कोविड जांच के आदेश दिए गए हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन जांच के नाम पर मौन है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular