Sunday, April 5, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर चलने वाली बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त

लखनऊ होकर चलने वाली बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने बिजली घरों में कोयला की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ होकर चलने वाली 14308 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को मंगलवार से दो जून तक अचानक निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, बिजली घरों में कोयला की कमी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ होकर चलने वाली 14308 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को मंगलवार से दो जून तक और 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस को दो जून तक निरस्त कर दिया गया है।

इसी तरह से 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन राज्यरानी एक्सप्रेस 25 मई से तीन जून तक, 04379 रोजा-बरेली स्पेशल ट्रेन 25 मई से तीन जून तक और 04380 बरेली-रोजा स्पेशल ट्रेन 24 मई से दो जून तक अचानक निरस्त कर दी गई हैं। इसके पहले लखनऊ मंडल के गोंडा में नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कई ट्रेनों का संचालन निरस्त है। इससे गर्मी के मौसम में यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

दीपक/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular