Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : सपा ने की जातीय जनगणना कराने की मांग, सोनभद्र में...

लखनऊ : सपा ने की जातीय जनगणना कराने की मांग, सोनभद्र में आदिवासी दिवस मनाने का हुआ निर्णय

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यासजी गोंड की अध्यक्षता में हुई। इसमें जातीय जनगणना कराने की सरकार से मांग के साथ नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस सोनभद्र में मनाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा मुख्य अतिथि नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन से बेदखल हो रहे आदिवासियों को उनके हक समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर दिलाए जाएंगे। उनके हित में योजनाएं भी बनेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष गोंड ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गांव-गांव घर-घर जाकर अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियों का प्रचार करें। बैठक में कई पदाधिकारियों ने समाज की गरीबी, भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न व संगठन की मजबूती पर चर्चा की। बैठक में पूर्व मंत्री बलराम यादव एवं समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहाद, अशोक कुमार गोंड, राणा प्रताप गोंड, प्रदीप पथरकट आदि ने सक्रिय भागीदारी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular