Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ मेल सहित कई ट्रेनों में यात्री जनरल टिकट पर कर सकेंगे...

लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनों में यात्री जनरल टिकट पर कर सकेंगे सफर

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ मेल सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों की साधारण बोगियों में अगले महीने से अलग-अलग तारीखों में जनरल टिकट पर यात्रियों को सफर करने की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में यात्रियों को राहत मिलेगी।

उत्तर रेलवे मुख्यालय ने अपनी कई ट्रेनों में यात्रियों को जनरल क्लास के टिकट पर सफर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन ट्रेनों में उनकी निर्धारित तिथियों से जनरल क्लास के टिकट पर यात्रा हो सकेगी। लखनऊ होकर चलने वाली 12144 सुल्तानपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में 14 जून से, 12174 प्रतापगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस में 23 जून से, 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस में चार जून से, 12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस में 25 जून से, 12230 नई दिल्ली-लखनऊ लखनऊ मेल में 05 जून से, 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस की साधारण बोगियों में यात्री 24 जून से जनरल टिकट लेकर सफर कर सकेंगे।

इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली 12326 नांगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस में चार जून से, 12328 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस में एक जून से, 12330 आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस में 18 मई से, 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस में 30 जून से, 12356 जम्मूतवी-पटना एक्सप्रेस में 22 जून से, 12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस में 06 जून से, 12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस में 12 जून से और 12380 अमृतसर-सियालदह एक्सप्रेस की साधारण बोगियों में जनरल टिकट पर यात्री 19 जून से सफर कर सकेंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा का कहना है कि लखनऊ होकर चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री आने वाले दिनों में जनरल क्लास का टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। इसके लिए तारीखें तय हाे गईं हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन जनरल टिकट काउंटरों पर मौजूदा कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाएगा।

दीपक/ पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular