Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में आज दिन भर छाई रही बदली, रविवार को धूप खिलने...

लखनऊ में आज दिन भर छाई रही बदली, रविवार को धूप खिलने के आसार

– मौसम में हुआ ठंडक का अहसास, लोग पूरी आस्तीन के स्वेटर और जैकेट दिखे

लखनऊ (हि.स.)। पूर्वी हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव होने से आज दिन भर बदली रही। लेकिन रविवार को मौसम खिलने का पूरा अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया जा रहा है। शहर की हवाओं में हल्की ठंडक होने से लोगों को स्वेटर व जैकेट पहनने देखा गया है। लोगों ने ट्रंक में रखे रजाई-कम्बल व और भी ऊनी कपड़े निकाल लिए है। शहर के बहुत से वासी इस गुलाबी जाड़े का मजा भी ले रहे हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पूर्वी हवाओं के चलने से मौसम में यह परिवर्तन आया है। लेकिन रविवार को मौसम साफ हो जाएगा। धूप खिलेगी। बताया कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री है। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं आने वाला है। बदली के कारण लोगों को कुछ अधिक ठंडक का अहसास हुआ।

मौसम के बदलाव से जहां लोग गुलाबी ठंडी का लुत्प ले रहे है तो वहीं छोटे बच्चों व बुजुर्गोें के लिए मुसीबत भी बनती जा रही है। बुजुर्ग आरके सिंह बताते हैं कि जब से ठंडक शुरू हुई है, रोज थोड़ी देर के लिए धूप में बैठ जाते हैं, शरीर को आराम मिलता है। लेकिन आज धूप ही नहीं निकली। सुबह से कमरे में ही बैठे हैं। वहीं एक सरकारी विभाग में कार्यरत सविता रानी ने बताया कि इस मौसम में हमे तो बहुत मजा आता है। बाहर घूमने का मौसम है। पकौड़ी-चाट जो, मन चाहे वह खा सकते हैं। सच पूछिए तो यह मौमम हमे बड़ा आनंददायक लगता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular