Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामी शाहरुख

लखनऊ पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामी शाहरुख

लखनऊ। गाजीपुर पुलिस ने शुक्रवार को 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश शाहरुख को गिरफ्तार किया है। 

पॉलीटेक्निक चौकी प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इन्दिरानगर में रहने वाले शाहरुख को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल, तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। 

चौकी प्रभारी ने बताया कि शाहरुख एक शातिर अपराधी है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में लूट, चोरी, चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देता है। वह स्थान बदल-बदल कर अपराध करता था। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular