Friday, March 27, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : पढ़ाई के लिए डांटने पर बेटे ने पिता को मारी...

लखनऊ : पढ़ाई के लिए डांटने पर बेटे ने पिता को मारी गोली

लखनऊ (हि.स.)। चिनहट थाना क्षेत्र में रविवार को मामूली बात को लेकर बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी। हमले में पिता गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

देवा रोड स्थित कोहिनूर अपार्टमेंट में अखिलेश यादव उर्फ टिंकू अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार को बाहर टहल कर घर पहुंचे अखिलेश ने जब बेटे अमन को घर के पास ही एक कबाड़ी की दुकान पर बैठा देखा तो फटकार लगा दी। कहा कि घर में बैठकर पढ़ाई कर लो। बस इतनी सी बात अमन को नागवार गुजरी और घर में रखी पिता की डबल बैरल गन से उन पर फायर झोंक दिया।

गोली अखिलेश के कमर के नीचे लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और कमरे के भीतर का नजारा देखकर चौक पड़े। आनन-फानन में परिजनों ने अखिलेश को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बीच चिनहट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक अमन वहां से भाग निकला।

प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी का कहना है कि विवाद के बाद बेटे ने पिता पर गोली चलाई थी। आरोपित की तलाश की जा रही है। अभी तक इस मामले में परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular