Monday, April 6, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : दुष्कर्म का आरोपित डॉक्टर गिरफ्तार

लखनऊ : दुष्कर्म का आरोपित डॉक्टर गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। काकोरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि आम्रपाली योजना दुबग्गा निवासी आरोपित डॉक्टर धीरेन्द्र कुमार यादव को पुलिस ने दुबग्गा कानपुर बाईपास तिराहे के पास से दबोचा है। वह कसमंडी रोड स्थित श्रद्धा अस्पताल में तैनात था। 
आरोप है कि बीती मंगलवार की रात को अपनी भाभी के इलाज का झांसा देकर मदद के नाम पर नर्स को अपने घर ले आये। जहां, चाय में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन जानकारी होने पर जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे धमकी दी गयी। पीड़िता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित डॉक्टर के​ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular