Wednesday, April 22, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली की निर्माता लीना मनीमेकलाई पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ : डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली की निर्माता लीना मनीमेकलाई पर मुकदमा दर्ज

– सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्टर से हिन्दुओं की भावनाएं आहत हुई हैं

लखनऊ (हि.स.)। डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस मामले में फिल्म निर्माता लीना मनीमेकलाई के खिलाफ हजरत गंज थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।

डीसीपी सेंट्रल ने मंगलवार को यह बताया कि सोमवार को हजतरगंज थाने में एक तहरीर मिली है। इसमें बताया कि सोशल मीडिया पर तेजी से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें जनमानस की आराध्य देवी मां काली को आपत्तिजनक रूप में प्रदर्शित किया गया है। यह जो फोटो वह एक फिल्म का पोस्टर है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में हजरत गंज थाना में फिल्म की निर्माता लीना मनीमेकलाई और अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

फिल्म काली की निर्माता लीना मनीमेकलाई ने दो जुलाई को रिलीज किया था। फिल्म के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। उनके हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में एक समुदाय का झंडा दिखा गया है। इन्हीं दोनों चीजों को लेकर विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular