Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ के रास्ते चली गोरखपुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ के रास्ते चली गोरखपुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

– 13 नवम्बर को चलेगी वलसाड-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने 05301 गोरखपुर-वलसाड पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुक्रवार सुबह 05 बजे से लखनऊ के रास्ते शुरू कर दिया है। इससे छठ पूजा के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, छठ पूजा के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ के रास्ते 05301 गोरखपुर-वलसाड पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुक्रवार सुबह 05 बजे गोरखपुर से शुरू किया गया। यह स्पेशल ट्रेन लखनऊ सुबह 10:15 बजे पहुंचकर दूसरे दिन 1773 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दोपहर 12:12 बजे वलसाड स्टेशन पर पहुंचेगी।

इसी तरह से वापसी में 05302 वलसाड-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 13 नवम्बर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन शनिवार को वलसाड से अपराह्न 02:05 बजे चलकर दूसरे दिन 02:50 बजे लखनऊ होते हुए 1776 किलोमीटर की दूरी तय करके रात 08 बजे गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के हैं। यात्रियों के लिए कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES

Most Popular