लखनऊ(हि. स.)। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने सोमवार को एरा मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद कहा कि लखनऊ के सभी कोविड अस्पताल मरीजों का विशेष ध्यान रखें। किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि एरा मेडिकल कॉलेज के भीतर निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक पाया गया है। चिकित्सकीय सेवाओं को यहां दुरुस्त किया जाए और महिलाओं एवं पुरुषों मरीजों के अलग-अलग सुविधाओं का ध्यान रखा जाए इसकी हिदायत दी गई है।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों सहित एरा मेडिकल कॉलेज के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने बिल्डिंग के भीतर साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
